सुबह भरपेट नाश्ता करने के अनेक महत्वपूर्ण लाभ।

अक्सर घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह का नाश्ता बहुत ही जरूरी होता है। घर से कुछ खाकर ही बाहर निकलना चाहिए। पौष्टिक आहार हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी है। उतना ही जरूरी सही समय पर नाश्ता करना है। कई लोगों को सुबह नाश्ता करने की आदत नहीं होती है। ऐसे में सही खान-पान ना होने से शरीर पर बहुत ही ज्यादा बुरा असर पड़ता है। सुबह भर पेट नाश्ता करने से क्या-क्या लाभ होते हैं। शरीर में आइए जानते हैं।

हृदय रोग में सुधार एवं लाभ।

डॉक्टर्स के अध्ययन के अनुसार वजन बढ़ने से उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल में योगदान रहती है। जो ह्रदय रोग को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आंकड़ों के अनुसार हार्ट अटैक,हार्ट फैलियर,कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक ये सभी हृदय की बीमारियों से दुनिया भर में 20 करोड़ से ज्यादा लोग ग्रसित हैं। जो लोग नियमित रूप से भर पेट नास्ता करते हैं। उनमे मधुमेह का खतरा लगभग 30% तक कम हो जाता है।

Brain और याददाश्त में सुधार।

हमें हमारा रोज के रूटीन में सुबह का नाश्ता तो रखना ही रखना चाहिए। रोज दिन की शुरुआत में पौष्टिक नाश्ता जैसे :- फल,अंकुरित आहार से करने से एकाग्रता के स्तर में सुधार होना शुरू हो जाता है। और हमारे भूलने की आदत में कमियां होने लगती है। याददाश्त में तेजी आना शुरू हो जाती है। कार्बोहाइड्रेट स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बहुत ही अच्छी होती है। अंकुरित आहार और स्प्राउट्स में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। और हम लगातार ऐसे ही उच्च गुणवत्ता का नाश्ता करते हैं। तो हमारे तनाव भी कम हो जाते हैं। और दिमाग को शांत बनाए रखने में भी बहुत मदद साबित होता है।

एसिडिटी और सिर दर्द में सुधार।

अगर हम सुबह नाश्ता नहीं करें तो लंच तक यह आहार न लेने का गैप बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। हमें लंबे समय तक भूखे रहने और पेट खाली रहने से एसिडिटी होने लगती है। जिसके कारण हमारे शरीर पर कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाती है। जिसकी वजह से सिर में दर्द होना शुरू हो जाती है। यदि आप जॉब करते हैं तो सुबह नाश्ता करके ही घर से निकले से ये सारी समस्याएं नहीं आएंगी और आप यदि स्कूल और कॉलेज में हो तो भी आपको नाश्ता करना ही करना चाहिए।

एडिक्शन कम होता है।

आज के इतने भागदौड़ भरी लाइफ में अधिकतर इंसानों को किसी न किसी चीज जो हमारे शरीर को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं की एडिक्शन तो रहती है। किसी को चाय के एडिक्शन किसी को कॉफी की एडिक्सन किसी को सिगरेट कि एडिक्शन और नहीं नहीं मे तो गुटके के एडिक्शन तो रहती ही है। अगर आपने अपने डेली रूटीन में कार्बोहाइड्रेट से युक्त नाश्ता करते हैं। और साथ ही साथ दोपहर का लंच 4 से 5 घंटे के समय अंतराल में ले लेते हैं। तो आपको यह ऊपर बताई गई जितनी भी चीजें उन सभी चीजों के एडिक्शन से छुटकारा दिलाने में आसान साबित होगी।

मोटापा कम करने मे।

जब भी बेहतरीन डाइट की बात आती हैं। तो उसमे प्रोटीन की मात्रा का सर्वाधिक जिक्र होता ही है। ब्रेकफास्ट को हमारे दिन का सबसे मुख्य आहार माना जाता है। क्योंकि यह सबसे ज्यादा अंतराल के बाद खाया जाता है। ब्रेकफास्ट से 8 या 10 घंटे पहले तक हम कुछ नहीं खाते हैं। ऐसे में ब्रेकफास्ट का हेवी और प्रोटीन युक्त होना मोटापे को कम करने के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ब्रेकफास्ट से न केवल हमारा वजन कम होता है। बल्कि हाई प्रोटीन डाइट की वजह से कैलोरीज और कार्ब्स की मात्रा भी कम होती है।